
Covid-19 Update: लगातार तीसरे दिन कोरोना से मौत का तांडव जारी, 24 घंटे में 3999 लोगों की गई जान, 3.43 नए केस आए सामने
Zee News
Covid-19 Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से होने वाली मौत का तांडव लगातार तीसरे दिन भी जारी है और पिछले 24 घंटे में 3999 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हुई है, जबकि 3 लाख 43 हजार 288 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरल (Coronavirus) की दूसरी लहर का तांडव देशभर में जारी है और रोजाना करीब 4 हजार लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं. कोविड-19 के नए मामलों (Covid-19 New Cases) में थोड़ी कमी आई है, लेकिन इससे होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है. भारत में कोविड-19 (Covid-19 in India) से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे में 3999 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 4120 लोगों की जान गई थी, जबकि बुधवार को देशभर में 4205 लोगों की मौत हुई थी. जो महामारी की शुरुआत से लेकर सर्वाधिक संख्या (Record Coronavirus Death) है.More Related News
