
Covid 19 Update: केरल में कोरोना संकट ने बढ़ाई चिंता, देश भर में मिले 34 हजार नए केस
Zee News
वज़ारते सेहत की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मुल्क भर में कोरोना से अब तक मरने वालों की तादाद 4,43,928 हो गई है, जिसमें 431 दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं.
नई दिल्ली: मुल्क भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,403 नए केस सामने आए, जिससे भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की तादाद 3,39,056 हो गई है. वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो ये 97.65% पर है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 37,950 लोग ठीक हुए हैं. वहीं अभी तक कुल 3,25,98,424 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.97% है जो कि पिछले 84 दिनों से 3 फीसदी से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 2.25% है जो कि पिछले 18 दिनों से 3 फीसदी से नीचे है. अब तक कुल 77.24 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं.
वज़ारते सेहत की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मुल्क भर में कोरोना से अब तक मरने वालों की तादाद 4,43,928 हो गई है, जिसमें 431 दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं, अब तक 77.24 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. सरकार ने टीकाकरण के ताजा आंकड़े देते हुए कहा कि भारत की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को अब तक कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं.
