
Covid-19 India: अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे, नए मामले 22 हजार
Zee News
मरकज़ी वज़ारते सेहत की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंफेक्शन से 318 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,49,856 हो गई.
नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के 22,431 नए मामले सामने आने के बाद मुल्क में इंफेक्शन के मामले बढ़कर 3,38,94,312 हो गए. वहीं, जेरे इलाज मरीजों की तादाद कम होकर 2,44,198 हो गई, जो 204 दिन में सबसे कम है.
मरकज़ी वज़ारते सेहत की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंफेक्शन से 318 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,49,856 हो गई. देश में लगातार 13 दिन से इंफेक्शन के 30 हजार से कम नए मामले ही सामने आ रहे हैं.
More Related News
