
Covid-19 से रिकवरी पर कितने दिन बाद कराएं Surgery? ICMR ने दिए ये सुझाव
Zee News
एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना से रिकवर मरीजों पर सर्जरी का असर अलग-अलग हो सकता है और वह उनकी सेहत पर निर्भर करेगा. ऐसे मरीजों में सांस फूलना, हार्ट पेन और थकान जैसी परेशानी आम हैं.
नई दिल्ली: कोरोना काल में अस्पतालों में अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक तो अस्पताल कोविड मरीजों के इलाज पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, दूसरा वहां अन्य मरीजों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है. डॉक्टर भी इलाज के लिए अस्पताल आ रहे मरीजों से पहले कोरोना टेस्ट कराने को कहते हैं लेकिन ICMR ने इसके लिए जरूरी सलाह दी है. कोरोना से रिकवर हुए मरीजों के लिए ICMR ने करीब 102 दिन बाद ही फिर से टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. ICMR और नेशनल टास्क फोर्स के एक्सपर्ट का मानना है कि डॉक्टरों के कोरोना से रिकवर हुए मरीज की सर्जरी कम से कम 6 हफ्ते बाद करनी चाहिए. हालांकि इमरजेंसी केस में सर्जरी की जा सकती है.More Related News
