
COVID-19 से जान गंवाने वाले के परिजन को मिलेंगे ₹50000, दिल्ली CM ने लॉन्च की स्कीम
Zee News
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से जान गंवाने वाले के परिजन को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का फैसला किया है. मदद पाने के लिए लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना और ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की. उन्होंने अधिकारियों से पीड़ितों के आवेदन में कमियां नहीं तलाशने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत कोविड-19 से अपने परिजन को खोने वाले प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा अगर व्यक्ति परिवार में एकमात्र कमाने वाला था तो उसके परिवार को मासिक 2,500 रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने कोरोना वायरस संक्रमण की 4 लहरों का सामना किया है. चौथी लहर ने लगभग हर परिवार को प्रभावित किया और कई लोगों की जान ली. इस दौरान कई बच्चे अनाथ हुए. कई परिवारों ने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य खो दिया.More Related News
