
Covid 19: शादियों के सीजन में कोरोना की मार बैंकट हॉल पर
Zee News
एक बार फिर से कोरोना (Corona Virus) से ग्रसित लोगों की संख्या में तेजी देखी जा रही है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 27 मार्च 2021 को दिल्ली सरकार ने नया आदेश दिया है जिसके तहत एक बार फिर शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या घटा दी गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने विवाह स्थलों (Banquet Hall) में शामिल होने वाले लोगों की संख्या कम कर दी है. 27 मार्च 2021 को दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा कि शादियों में अब अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे. बता दें कि बंद बैंकट हॉल में 100 लोग और खुली जगह में अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकेंगे. यह संख्या पहले बंद जगह के लिए 200 थी और खुली जगह के लिए कोई संख्या सीमित नहीं की गई थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नया आदेश जारी किया है.More Related News
