
Covid-19 मैनेजमेंट पर Rahul Gandhi ने उठाए थे सवाल, Smriti Irani ने दिया ये जवाब
Zee News
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा कि दूसरी लहर कहां से शुरू हुई? भारत के मामलों और मौतों का बड़ा प्रतिशत किन राज्यों में था? वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा जब भी देश में कुछ अच्छा होता है तब कांग्रेस को चिढ़ होती है.
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए उन्हें नसीहतें दीं. इसके बाद बीजेपी नेताओं ने एक के बाद एक करके जबर्दस्त पलटवार किया. राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी को 'ज्ञानी बाबा' (Gyani Baba) करार दिया. While Gyani Baba is dishing out pearls of wisdom to Honourable Prime Minister, he may like to introspect on the following - स्मृति ईरानी ने कहा कि जब 'ज्ञानी बाबा' प्रधानमंत्री को ज्ञान के मोती बांट रहे हैं, ऐसे में उन्हें कोरोना को लेकर कई मामलों पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब भी देश में कुछ अच्छा होता है राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को को चिढ़ होती है. •Where did second wave start? - Congress ruled statesMore Related News
