
Covid-19: देश में पिछले 24 घंटे में 18,833 नए केस आए सामने
NDTV India
पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 278 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है.
देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 18,833 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 38 लाख, 53 हजार 48 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 278 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है.












