
Covid-19: देश में नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, एक दिन में 3.45 लाख नए केस; 2621 की मौत
Zee News
देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 66 लाख के पार हो गई. देश में एक्टिव केस का आंकड़ा करीब साढ़े 25 लाख पहुंच चुका है. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत की बात करें तो ये आंकड़ा 1,89,549 पहुंच गया है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का हाल चिंता का विषय बनता जा रहा है. देश में नए संक्रमित लोगों की संख्या और मौतों का आंकड़ा हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. देश में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 345,147 नए कोरोना संक्रमित मिले. इसी दौरान देश में संक्रमण की वजह से 2621 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. लगातार एक हफ्ते से रोजाना होने वाली मरीजों की मौत के आंकड़े भी देश की चिंता बढ़ा रहे हैं.More Related News
