
COVID-19 को लेकर US-UK-India में से किसने बनाए बेहतर नियम, इस रिपोर्ट से समझिए
Zee News
कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों को अमेरिका और ब्रिटेन में छूट दे दी गई है. अब उनके लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी नहीं है. वहीं भारत में वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क लगाना जरूरी है. आइए जानते हैं तीन देशों में क्यों है अलग-अगल नियम.
नई दिल्ली: अमेरिका, ब्रिटेन और भारत तीन ही बड़े देश हैं, और इन तीनों देशों में इस समय बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है. लेकिन टीकाकरण के बाद मास्क लगाने को लेकर और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अलग-अलग नियम हैं. इसलिए आज हम सबसे पहले आपको यही बताएंगे कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद मास्क हटाने का अमेरिका का निर्णय सही है, या वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क लगा कर रखने का भारत का निर्णय सही है? सबसे पहले हम आपको अमेरिका (America) के बारे में बताएंगे, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए बिना मास्क के बाहर आए, और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने उनका स्वागत किया. ये कॉन्फ्रेंस व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित हुई, जहां पूरा स्टाफ बिना मास्क के नजर आया. इस दौरान जो बाइडेन ने बताया कि अमेरिका अब इस स्थिति में आ गया है, जब वहां वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है.More Related News
