
Covid-19 को मात दे चुके लोगों के लिए टीके की 1 डोज ही काफी, BHU के वैज्ञानिकों का दावा
Zee News
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि Covid-19 को मात दे चुके लोगों के लिए टीके की एक खुराक ही पर्याप्त है. इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र भी लिखा है.
वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर दावा किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से ठीक हो चुके लोगों के लिये टीके की मात्र एक खुराक ही पर्याप्त है. फिलहाल देश में दो टीकों... कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिली हुई है. दोनों की दो-दो खुराक की दी जा रही हैं. बीएचयू (BHU) के जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे और न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा की टीम ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से मुक्त हो चुके लोगों के शरीर में टीके की पहली खुराक लेने के 10 दिन बाद ही पर्याप्त एंटी बॉडी बन जाती है. उनका दावा है कि ऐसे लोगों के लिए टीके की एक खुराक ही पर्याप्त है. प्रोफेसर चौबे ने बताया कि 20 लोगों पर किये गए अध्ययन में यह पता चला है कि संक्रमण से उबर चुके लोगों में एंटी बॉडी तेजी से बनती है, वहीं स्वस्थ लोगों में एंटीबाडी बनने में 3 से 4 हफ्ते का समय लगता है.More Related News
