
Covid-19 के नए मामलों में 72 फीसदी से अधिक मामले दस राज्यों में
Zee News
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 3980 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,10,77,410 और मृतकों की संख्या 2,30,168 हो गई.
नई दिल्लीः महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली उन दस राज्यों में शामिल हैं जहां एक दिन में सामने आ रहे कोविड-19 के कुल मामलों में से 72.19 फीसदी मामले दर्ज किए जा रहे हैं. यह जानकारी बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. 24 घंटे में कोरोना के 4,12,262 मामले भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 3980 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,10,77,410 और मृतकों की संख्या 2,30,168 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान दस राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य हैं.More Related News
