
Covid-19 का पता लगाने वाले Gargle Lavage Method की खोज पर उठा सवाल, एम्स RDA ने किया ये दावा
Zee News
AIIMS RDA demand to Health Minister: डॉक्टरों के संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को लिखे पत्र में अपने दावे की विस्तार से जानकारी दी है. RDA के मुताबिक उन्होंने साल भर पहले ही अपने शोध में इसका पता लगा लिया था लेकिन तब किसी ने उनके प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया.
नई दिल्ली: एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने दावा किया है कि कोरोना काल की दूसरी लहर में कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण का पता लगाने के लिए जिस गार्गल लवेज टेक्नीक को आईसीएमआर (ICMR) ने किसी और को क्रेडिट देते हुए अपनी मंजूरी दी है उसे साल भर एम्स के युवा डॉक्टरों ने खोजा था. डॉक्टरों के संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को लिखे पत्र में इसकी विस्तार से जानकारी दी है. RDA के मुताबिक उन्होंने साल भर पहले ही अपने शोध में इस तथ्य के बारे में पता लगा लिया था और इसे संबंधित संस्थाओं के पास मंजूरी दिलाने के लिए भेजा गया था.More Related News
