
Covid-19 का ऐसा खौफ! 3 दिन घर में पड़ी रही पिता की Dead Body, बेटी ने किया सुसाइड
Zee News
पिता की मौत के बाद बेटियों को इस बात का डर था कि उनकी भी कोरोना जांच (Covid 19 Test) की जाएगी और संक्रमित मिलने पर उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा. इस खौफ के चलते परिवार की दो-दो बेटियों ने अपनी जान देनी की कोशिश की लेकिन उनमें से एक को बचाया नहीं जा सका.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां के विरार इलाके में कोरोना का ऐसा खौफ देखने को मिला कि बेटियों ने टेस्ट कराने के डर से बुजुर्ग पिता का शव तीन दिन तक घर में रखा. इस दौरान एक बेटी ने सुसाइड भी कर लिया जबकि अपनी जान देने की कोशिश करने वाली दूसरी बेटी को किसी तरह बचा लिया गया. बेटियों को डर था कि उनके पिता की मौत के बाद उनकी भी कोरोना जांच की जाएगी और संक्रमित मिलने पर उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा. अरनाला सागरी थाने के सीनियर इंस्पेक्टर राजू माने ने कहा कि रिटायर्ड राशन अधिकारी हरिदास सहरकर का क्षत-विक्षत शव बुधवार को विरार के गोकुल कस्बे में उनके घर से मिला.More Related News
