
Covid-19 और Cyclone Tauktae की स्थिति पर पीएम मोदी आज करेंगे उच्च-स्तरीय बैठक
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज COVID-19 और टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके अलावा वे चक्रवाती तूफान 'तौकते' को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 अहम मुद्दों पर उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे. वे कोविड-19 महामारी और टीकाकरण की स्थिति पर सरकार के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा करेंगे. इसके अलावा वे चक्रवाती तूफान 'तौकते' से निपटने के लिए की गईं तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे. बैठक में सरकार और एनडीएमए के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे. तौकते तूफान 15 से 18 मई तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके कारण समंदर से ऊंची लहरें उठेंगी, लिहाजा मछुआरों को समंदर में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात 'तौकते' (Cyclone Tauktae) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं NDRF ने अरब सागर में बन रहे इस चक्रवात से निपटने के लिए 53 दलों को तैयार किया है. इनमें से 24 दलों को तैनात भी कर दिया गया है.More Related News
