
COVID को लेकर बिगड़ रहे हालात, केंद्र ने इन 2 राज्यों में दिया Night Curfew लगाने का सुझाव
Zee News
देश के 2 राज्यों केरल (Kerala) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में COVID-19 को लेकर स्थिति तेजी से बिगड़ रही है. इसे देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव (Union Home Secretary) ने ज्यादा कोविड मामलों वाले इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने का सुझाव दिया है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर सक्रियता बढ़ाने लगा है. मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. केरल (Kerala) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में COVID-19 की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारें (Governments) प्रतिबंध बढ़ाने के लिए समीक्षा कर रही हैं. वहीं केंद्रीय गृह सचिव ने सलाह दी है कि जिन इलाकों में कोविड-19 मामले ज्यादा हैं, वहां पर रात में कर्फ्यू लगाएं. गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों के साथ बैठक करने के बाद गुरुवार बयान जारी करके कहा है, 'संक्रमण में वृद्धि को रोकने के लिए और ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है. जिन इलाकों में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, उनमें रात का कर्फ्यू लगाने पर विचार करना चाहिए. इसके अलावा संपर्क ट्रेसिंग करना, टीकाकरण अभियान तेज करने जैसे उपाय भी बढ़ाने होंगे.'More Related News
