
Covaxin vs Covishield: क्या कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी? भारत बायोटेक ने किया ये ऐलान
Zee News
भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कहा, 'भारत में बनी दोनों वैक्सीन के असर को लेकर की गई स्टडी की तुलनात्मक रिपोर्ट में बहुत सारी खामियां हैं.' बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है कोवैक्सीन (Covaxin) की तुलना में कोविशील्ड (Covishield) टीके से ज्यादा एंटीबॉडी बनती है.
हैदराबाद: भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड (Covaxin vs Covishield) के असर को लेकर हाल ही में आई स्टडी को खारिज किया है और कहा है कि दोनों वैक्सीन के असर को जांचने वाली स्टडी में कई खामियां हैं. बता दें कि दोनों टीकों की खुराकें ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है और बताया गया है कि कोवैक्सीन (Covaxin) की तुलना में कोविशील्ड (Covishield) टीके से ज्यादा एंटीबॉडी बनती है, हालांकि दोनों टीके प्रतिरक्षा को मजबूत करने में बेहतर हैं. यह अध्ययन अभी प्रकाशित नहीं हुआ है और इसे 'मेडआरएक्सिव' पर छपने से पहले पोस्ट किया गया है.More Related News
