
Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26 हजार नए मामले, 252 लोगों की हुई मौत
Zee News
मंगलवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 34,469 मरीजों ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है.
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,115 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,35,04,534 पहुंच गई है. इसके आलावा 252 लोगों की मौत के बाद अब तक इस महामारी से मरने वाले की तादाद 4,45,385 पहुंच गई है. फिलहाल देशभर में 3,09,575 ऐसे मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है.
मंगलवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 34,469 मरीजों ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है. जिसके बाद कुल ठीक होने मरीजों की तादाद 3,27,49,574 पहुंच गई है. वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 3,09,575 है, जो कुल मामलों का 0.92 प्रतिशत है और 184 दिनों में यह आंकड़ा सबसे कम है.
