
Coronavirus Update: 24 घंटों में आए 3.49 लाख मामले, 2,767 लोगों की हुई मौत
Zee News
मुल्क में कोरोना का कहर थमा नहीं है लगातार मामले बढ़ रहे हैं और हर दिन नए रिकॉर्ड के साथ मरीज सामने आ रहे हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं.
नई दिल्ली: मुल्क में कोरोना का कहर थमा नहीं है लगातार मामले बढ़ रहे हैं और हर दिन नए रिकॉर्ड के साथ मरीज सामने आ रहे हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की तादाद 1,69,60,172 हो गयी है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2,767 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गवाई. जिसके बाद अब तक भारत मे कोरोना की वजह से 1,92,311 लोग जान गवां चुके है. इस समय देश में एक्टिव मामलों की तादाद 26,82,751 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल तादाद 1,40,85,110 है. इसके अलावा वैक्सीन की बात करें तो देशभर में पिछले 24 घंटों में 25,36,612 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,09,16,417 हो गया है.More Related News
