
Coronavirus Update: 111 दिनों के बाद आज आए सबसे कम मामले, एक्टिव केस भी बहुत कम
Zee News
इसके अलावा मरने वालों की बात करें तो मरने वालों की तादाद में भी कमी आई है. सोमवार को जहां 723 लोगों की मौत हुई थी.
नई दिल्ली: भारत में आज कोरोना के मामलों भारी गिरावट आई है. करीब 111 दिनों के बाद मंगलवार को सबसे कम मरीज सामने आए हैं. मंगलवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में लगभग 34 हजार नए मामले कोरोना के सामने आए हैं. गुज़िश्ता रोज के मुकाबिले यह आंकड़ा बहुत कम है. सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में लगभग 39 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा मरने वालों की बात करें तो मरने वालों की तादाद में भी कमी आई है. सोमवार को जहां 723 लोगों की मौत हुई थी. वहीं आज यानी मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की मौत हुई.More Related News
