
Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में सामने आए 41 हजार नए मामले, 581 लोगों की हुई मौत
Zee News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 39,130 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 3,01,43,850 हो गई है.
नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में 41,806 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए और 581 लोगों की मौत हुई. पिछले 37 दिनों में लगतार एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव मामलों की बात करें तो अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में इस समय में 4,32,041 एक्टिव मामले हैं और अब तक कुल 4,11,989 मौतें हुई हैं. 6 जुलाई को, भारत में 553 मौतें दर्ज की गईं, जो 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम है.More Related News
