
Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में आए 34,457 नए मामले, 375 लोगों की हुई मौत
Zee News
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के ज़रिए निरंतर और सहयोगात्मक कोशिश जारी है क्योंकि लगातार 55 दिनों से 50,000 से कम दैनिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 34,457 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. शनिवार को एक दिन पहले की तुलना में वायरस की तादाद में 5.7 फीसद की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी. मिनिस्ट्री के ज़रिए जारी कोरोना बुलेटिन में कहा गया है, बीते 24 घंटें में, 375 नई मौतें भी हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,33,964 हो गई. केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के ज़रिए निरंतर और सहयोगात्मक कोशिश जारी है क्योंकि लगातार 55 दिनों से 50,000 से कम दैनिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं. भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.54 फीसद है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.More Related News
