
Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में आए 3.42 लाख नए मरीज, 4000 लोगों की हुई मौत
Zee News
इसके अलावा हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 3 लाख 44 हजार 570 ठीक हो गए. इस महीने ऐसा तीसरी बार हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए हैं.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर नागरिकों पर कहर बनकर टूट रही है. हर रोज साढ़े तीन लाख के करीब नए कोरोना के मामले आ रहे हैं और करीब 4 हजार लोग हर रोज इस बीमारी से मर रहे हैं. India reports 3,43,144 new cases, 3,44,776 discharges and 4,000 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry | As many as 31,13,24,100 samples have been tested in the country up till May 13 including 18,75,515 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) शुक्रवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,43,144 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 4000 लोगों की मौत हुई हुई है. जिसके बाद देश भर में कुल मामलों की तादाद 2,40,46,809 करोड़ पहुंच गई है. वहीं अगर कुल मरने वालों की बात करें तो 2,62,317 लाख पहुंच गई है. Total cases: 2,40,46,809 Total discharges: 2,00,79,599 Death toll: 2,62,317 — ANI (@ANI)More Related News
