
Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए 38,948 नए केस, 219 लोगों की हुई मौत
Zee News
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस से 43,903 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की तादाद 3,21,81,995 हो गई है.
नई दिल्ली: देशभर में काफी दिनों के बाद 40 हजार से कम नए मरीज सामने आए हैं. सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 38,948 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,30,27,621 हो गई. वहीं, 219 और लोगों की वायरस से मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,40,752 हो गई. हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस से 43,903 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की तादाद 3,21,81,995 हो गई है. वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 4,04,874 है, जो कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है.More Related News
