
Coronavirus Update: देश में नहीं थम रहा कोरोना, आधे से ज्यादा केस अकेले केरल से; कल हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन
Zee News
Coronavirus Update Today: कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. सबसे ज्यादा केस केरल से आ रहे हैं. जो चिंता का विषय बना हुआ है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले चिंता बने हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35662 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 281 लोगों की मौत हो गई. बीते शुक्रवार को वैक्सीनेशन के मामले में देश ने नया रिकॉर्ड कायम किया.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 33798 लोग ठीक हुए हैं. जिन्हें मिलकर अब तक कुल 3.26 करोड़ लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं अब एक्टिव केस घटकर 340639 हो गए हैं.
More Related News
