
Coronavirus Update: अचानक बढ़ी मरने वालों की तादाद, एक दिन में 6148 लोगों की हुई मौत
Zee News
भारत में कोरोना के हर रोज नए मामले 1 लाख से कम हो गए हैं साथ की बुधवार तक मरने वालों की तादाद में कमी देखने को मिल रही थी लेकिन गुरुवार को अचानक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से उछाल मार गया.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के हर रोज नए मामले 1 लाख से कम हो गए हैं साथ की बुधवार तक मरने वालों की तादाद में कमी देखने को मिल रही थी लेकिन गुरुवार को अचानक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से उछाल मार गया. दरअसल पिछले 24 घंटों में 6100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है. 37,21,98,253 samples tested for , up to 9th June 2021. Of these, 20,04,690 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) गुरुवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 94,052 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामलों की तादाद 2,91,83,121 पहुंच गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 6148 लोगों की मौत हुई है. जबकि बुधवार को 2219 लोगों की मौत हुई थी. अब तक देशभर में कुल 3,59,676 लोगों की मौत हो चुकी है. — ANI (@ANI)More Related News
