
Coronavirus: PM मोदी ने दी मंत्रियों को नसीहत, इलाकाई लोगों के राब्ते में रहें और उनकी मदद करें
Zee News
वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मुल्क में कोरोना वायरस (Corona virus) के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस बोहरान के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को तमाम मरकज़ी वज़ीरों से कहा है कि वे अपने इलाकों में लोगों के राब्ते में रहें, उनकी मदद करें और उनसे हालत के बारे में जानकारी लेते रहें. एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, मंत्रिपरिषद की बैठक की सदारत करते हुए वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने 'ककामी सतह पर हालात की पहचान और उन्हें यकीनी तौर हल करने की जरूरत' पर भी ज़ोर दिया.More Related News
