
Coronavirus: Oxygen सप्लाई करने में जुटी Indian Air Force, युद्ध स्तर पर हो रहा काम
Zee News
Indian Air Force Supplying Oxygen: भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा मालवाहक विमान C-17 ग्लोबमास्टर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से 4 क्रायोजेनिक टैंक लेकर सिंगापुर पहुंचा.
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में जारी ऑक्सीजन के संकट के बीच अब वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है. वायुसेना के विमान देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन के कंटेनर्स पहुंचा रहे हैं ताकि सप्लाई के मिशन में तेजी आ सके. वायुसेना के विमानों से ऑक्सीजन के टैंकर उतारे जा रहे हैं. ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए दूसरे शहरों तक ऑक्सीजन टैंकर्स पहुंचाए जा रहे हैं. इसके अलावा देश के ऑक्सीजन प्लांट में दिन रात काम चल रहा है. यानी कोरोना महामारी के संकट भरे इस दौर में मरीजों की जान बचाने के लिए जिस ऑक्सीजन सिलेंडर को संजीवनी माना जा रहा है, उसे अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.More Related News
