
Coronavirus in Gangajal: क्या गंगाजल में मिल रहा कोरोना वायरस? सामने आई ये बात
Zee News
गंगा नदी (Ganga) में अप्रैल-मई में कई जगह मृतकों के शव तैरते देखे गए थे. उस वक्त गंगाजल में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की आशंका जताई गई थी. अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है.
पटना: देश में अप्रैल-मई में जब कोरोना वायरस (Coronavirus) पीक पर था. उस दौरान गंगा नदी (Ganga) में कई जगह मृतकों के शव तैरते देखे गए थे. उस वक्त आशंका जताई गई थी कि इन शवों की वजह से कोरोना वायरस गंगाजल (Gangajal) में घुल गया है. हालांकि अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CPCB, बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPB, भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने कोरोना के मामले सामने आने के बाद गंगाजल की शुद्धता को लेकर स्टडी की थी. इस स्टडी की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक गंगाजल (Gangajal) में कोरोना वायरस के होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं.More Related News
