
Coronavirus: Delhi में 24 घंटों के भीतर रिकॉर्ड 380 मरीजों की मौत, 20201 पॉजिटिव
Zee News
Delhi Corona Update: पिछले 24 घंटों के भीतर दिल्ली में मौतों का रिकॉर्ड बन गया है. यहां एक दिन में 380 मरीजों ने दम तोड़ दिया है. जबकि 20201 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में यानी सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 20,201 नए मामले सामने आए. जबकि एक ही दिन में रिकॉर्ड 380 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक 10.47 लाख से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर अब 14,628 तक पहुंच गई है. वहीं दिल्ली के कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी उछाल आया है. ये अब 35.02 फीसदी पर पहुंच गया है. कोरोना के एक्टिव केसों की बात तो इस वक्त भी 92,358 मरीज अस्पताल या क्वारंटीन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं.More Related News
