
Coronavirus Data India: पिछले 24 घंटे में 44,111 नए कोरोना केस, 738 की मौत
Zee News
Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना एक्टिव मामले अभी 4 लाख 95 हजार 533 हैं. वहीं अब तक 41.64 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बावजूद संकट अभी टला नहीं है. फिलहाल तो हर दिन करीब 50 हजार नए मामले आ रहे हैं. आपको बताते चलें कि 27 जून से लगातार 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं देश के लेटे्स्ट कोरोना बुलेटिन की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,111 नए कोरोना केस आए और 738 संक्रमितों की जान चली गई है. पिछले 24 घंटे में 57,477 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इस बीच सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार 51वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई है. भारत में 2 जुलाई तक देशभर में 34 करोड़ 50 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. वहीं अब तक 41 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.More Related News
