
Coronavirus Crisis India: बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 84,332 नए केस, Health Ministry के मुताबिक 4002 की मौत
Zee News
Coronavirus Cases in India Today 12 June:स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के फिलहाल 10,80,690 एक्टिव केस (Active cases) है. वहीं आईसीएमआर (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 25 करोड़ लोगों को जिंदगी का टीका यानी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लग चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के वर्तमान हालातों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में सिर्फ 84,332 नए कोरोना केस सामने आए हैं. आपको बता दें कि पिछले 80 दिनों में ये पहला मौका है जब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी कम दर्ज हुई है. इसी दौरान देश में करीब 1,21,311 लोग डिस्चार्ज होकर यानी कोरोना को हरा कर घर पहुंचे. स्वास्थ्य विभाग (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण की वजह से करीब 4 हजार मरीजों की मौत हो गई. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 10,80,690 एक्टिव केस (Active cases) है. वहीं आईसीएमआर (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक देश में लगभग 25 करोड़ लोगों को जिंदगी का टीका यानी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लग चुकी है.More Related News
