
Coronavirus: CM केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, Mumbai में लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध
Zee News
दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली सीएम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. वहीं मुंबई में भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की चचा्र तेज हो गई है. मुंबई मेयर ने भी इसके संकेत दिए हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के हालात बिगाड़ दिए हैं. यहां रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इससे चिंतिंत दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है, जिसके बाद बड़े ऐलान की आशंका जताई जा रही है. शुक्रवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में कोरोना से निपटने के एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन आदि की समीक्षा की जाएगी और संक्रमण को रोकने के लिए प्लान बनाया जाएगा.More Related News
