
Coronavirus: 191 दिन में कोरोना के सबसे कम एक्टिव मरीज, जानिए पूरी डिटेल
Zee News
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वायरस से 276 और लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,47,194 हो गई.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना के 26,041 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,36,78,786 हो गई. वहीं, एक्टिव मरीजों की तादाद कम होकर 2,99,620 हुई, जो 191 दिन में सबसे कम संख्या है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वायरस से 276 और लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,47,194 हो गई. देश में अभी 2,99,620 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की तादाद में कुल 3,856 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत है.
More Related News
