
Coronavirus से जंग में भारत को मिलेगा 5 और वैक्सीन का साथ, दिसंबर तक तैयार होंगे 2 अरब टीके
Zee News
कोरोना के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए भारत सरकार को जल्द ही 5 अन्य वैक्सीन का साथ मिलने वाला है. स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि दिसंबर तक भारत के पास 2 अरब वैक्सीन उपलब्ध होंगी.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में भारत को जल्द ही 5 अन्य वैक्सीन की मदद मिलने वाली है. भारत सरकार ने कुल 8 वैक्सीन की संभावित लिस्ट पेश की है. भले ही अभी कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मदद से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जल्द ही अन्य वैक्सीन लोगों को लगनी शुरू हो जाएंगी. यही कारण है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल दिसंबर तक भारत में करीब 2 अरब से अधिक वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध होने की बात कही है. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी अगले सप्ताह भारत के बाजारों में उपलब्ध हो जाएगी. सरकार आने वाले समय में इन तीन वैक्सीन के अलावा जिन 5 वैक्सीन के तैयार होने की उम्मीद कर रही है, उनमें से चार वैक्सीन मेड इन इंडिया है. आइए जानते हैं उनके बारे में...More Related News
