
Coronavirus: साबिक वज़ीरे आज़म ने PM मोदी को लिखा ख़त, दिए ये अहम मशवरें
Zee News
साबिक वज़ीरे आज़म एचडी देवगौड़ा (HD Devegowda) ने ख़त में लिखा कि अगर मरकज़ी हुक़ूमत सभी शहरियों को वैक्सीन की डोज मुफ्त में फराहम करती है तो यह इंसानियत के लिहाज़ से अच्छा कदम होगा.
बेंगलुरु: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच साबिक वजीरेआज़म एचडी देवगौड़ा (HD Devegowda) ने वायरस पर लगाम लगाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को ख़त लिखकर कुछ मशवरे दिए हैं. एचडी देवगौड़ा ने ख़त में लिखा कि अगर मरकज़ी हुक़ूमत सभी शहरियों को वैक्सीन की मुफ्त डोज देती है तो यह इंसानियत के लिहाज़ से अच्छा कदम होगा. एचडी देवगौड़ा ने अपने ख़त में कहा कि मुल्क में इस वक़्त कोरोना वायरस की खतरनाक लहर चल रही हैं. कब्रिस्तान और शमशान के बाहर लंबी लाइनों में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब मामले बढ़ रहे थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 21 अप्रैल को ख़त लिखकर सुझाव दिए थे. एच डी देवगौड़ा ने कहा कि सभी जिला दफ्तरों पर वॉर रूम बनाने की जरूरत है.More Related News
