
Coronavirus संक्रमण की चेन भी तोड़नी है तो Lockdown के अलावा रास्ता नहीं: सामना
Zee News
सामना (Saamana) के मुताबिक, 'लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी की अलग राय है. उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो लोगों का आक्रोश भड़केगा. इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. हमें कोरोना संक्रमण की चेन भी तोड़नी है तो लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है.'
मुंबई: शिवसेना (Shiv Sena) के मुखपत्र सामना (Saamana) में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेन्द्र फड़नवीस ( Devendra fadnavis) पर निशाना साधा है. सामना में लिखा है कि लोगों की जान गंवाने का जो ‘अनर्थचक्र’ जारी है, यानी कोरोना संक्रमण की चेन (Coronavirus chain) को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन (Lockdown) और पाबंदियां बेहद जरूरी हैं. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सूबे में बिगड़े हालात को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी जिसमें विपक्ष के नेता फडणवीस भी मौजूद थे. सामना के मुताबिक, 'लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर फडणवीस और उनकी पार्टी की अलग राय है. उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो लोगों का आक्रोश भड़क उठेगा. फडणवीस के इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. लेकिन हमें कोरोना संक्रमण की चेन भी तोड़नी है तो लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. अब इसके अलावा अन्य कोई विकल्प होगा तो वो बता सकते हैं.'More Related News
