
Coronavirus: वकीलों का CM Arvind Kejriwal को लेटर, कहा- हॉस्पिटल में उनके लिए रिजर्व हों बेड
Zee News
Lawyers Request Delhi CM To Reserve Covid-19 Beds: बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट वाईपी सिंह ने कहा कि वकीलों के लिए कम से कम 500 बेड रिजर्व किए जाने चाहिए. इसके अलावा जजों और उनके परिजनों के लिए 50 और कोर्ट स्टाफ के लिए 100 बेड रिजर्व करने चाहिए.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से लगातार बिगड़ते हालात के बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी में वकीलों ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से जजों, वकीलों और कोर्ट स्टाफ के लिए हॉस्पिटल में बेड रिजर्व करने की मांग (Lawyers Request Delhi CM To Reserve Covid-19 Beds) की है. उनका कहना है कि उन्हें हॉस्पिटल में बेड ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन (Dwarka Court Bar Association) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि जजों, कोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट होने में बहुत सी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, ऐसे में सरकार उनके लिए बेड रिजर्व करे. कई वकील, जज, कोर्ट स्टाफ और उनके परिवार वाले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. द्वारका सब-सिटी के आसपास कोई सरकारी हॉस्पिटल भी नहीं है और यहां की जनसंख्या 12 लाख से ज्यादा है.More Related News
