
Coronavirus: महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर कैबिनेट बैठक में होगा फैसला, केजरीवाल ने भी बुलाई अहम बैठक
Zee News
कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन पर फैसला किया जा सकता है, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी राष्ट्रीय राजधानी में आपात बैठक बुलाई है.
मुंबई/नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर सहमति बनती दिख रही है और इस पर आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला किया जा सकता है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) के 24 घंटे में 63 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार लॉकडाउन पर जल्द फैसला ले सकती है. आज सुबह 11 बजे महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक होनी है, जिसमें लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन लागू किया जा सकता है.More Related News
