
Coronavirus महामारी के शिकार आश्रितों की मदद का रास्ता साफ, Delhi में LG ने दी स्कीम को मंजूरी
Zee News
स्कीम सिर्फ दिल्ली प्रदेश में लागू हो चुकी है. Covid-19 आर्थिक सहायता योजना का मकसद कोरोना के चलते आजीविका कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर परिवार के जीवित सदस्य को आर्थिक मदद देना है. यही नहीं सरकार ऐसे आश्रित बच्चो की शिक्षा और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखेगी.
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते अनाथ हुए बच्चों या पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल (L-G Anil Baijal) ने कोविड-19 (Covid-19) मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना को मंजूर करते हुए अधिसूचना/नोटिफिकेशन जारी किया है. LG के फैसले से पीड़ित परिवारों को अब जल्द और आसानी से आर्थिक सहायता मिल सकेगी. ये योजना सिर्फ दिल्ली राज्य के लिए ही अधिसूचना जारी होते ही लागू हो गई है. कोविड-19 आर्थिक सहायता योजना का मकसद कोरोना महामारी के चलते परिवार के आजीविका कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर परिवार के जीवित सदस्य को आर्थिक मदद देना है. यही नहीं सरकार अब ऐसे आश्रित बच्चो की शिक्षा और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखेगी.More Related News
