
Coronavirus: बाजार में मिल रही है सिप्ला की RT-PCR कोराना जांच किट, 'ViraGen' है नाम
Zee News
Cipla introduces RT-PCR test kit ViraGen : कंपनी ने कहा, कोरोना के खिलाफ जंग में इलाज की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए सिप्ला लगातार काम कर रही है. ये पेशकश देश भर में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी पहुंच को सक्षम बनाएगी.
नई दिल्ली: भारत में होम बेस्ड कोविड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल चुकी है. लोग घर बैठे ही अपना कोरोना टेस्ट कर रहे हैं. ICMR के अलावा डीसीजीआई भी होम बेस्ड टेस्टिंग किट की बिक्री को मंजूरी दे चुकी है. इस बीच भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने रियल टाइम कोविड-19 टेस्ट किट (Real-time Covid-19 testing kit) बाजार में उतार दी है. हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सिप्ला ने इसे पिछले हफ्ते लॉन्च किया था. ये आपके शहर के प्रमुख मेडिकल स्टोर्स पर मंगलवार से मिल रही है. सिप्ला ने इसे वीराजेन (ViraGen) नाम दिया है. यूबियो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स की साझेदारी में सिपला ने वीराजेन नाम से आपूर्ति शुरू करने के लिए उतारा है.More Related News
