
Coronavirus: पीएम मोदी ने की मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रियों से कहा-लोगों के संपर्क में रहें
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्हें महामारी के प्रबंधन और ऑक्सीजन तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्हें महामारी के प्रबंधन और ऑक्सीजन तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई. देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद यह मंत्रिपरिषद की पहली बैठक थी. सूत्रों ने कहा कि डिजिटल तरीके से हुई बैठक में नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कोविड-19 प्रबंधन पर एक प्रस्तुति दी. उनके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मनसुख मंडाविया ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता के बारे में क्रमश: जानकारी दी. कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिये प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक कर चुके हैं. वह दवा उद्योग से जुड़े अग्रणी लोगों, आक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों और अन्य गणमान्य लोगों से महामारी से निपटने को लेकर वार्ता कर रहे हैं.More Related News
