
Coronavirus: पिछले 24 घंटों सामने आए 43,393 नए केस, 97.19 फीसदी तक पहुंचा रिकवरी रेट
Zee News
Coronavirus update: हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8 जुलाई, 2021 तक कुल 42 करोड़ 70 लाख 16 हजार 605 सैंपल की जांच हो चुकी है.
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में मुल्क भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 43,393 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कुल 911 लोगों की मौत हुई है. मुल्क में फिलहाल कुल ऐक्टिव मामलों की तादाद 4,58,727 है. 2,98,88,284 मरीज अब तक रिकवर हो चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में कुल 44,459 मरीज सेहतयाब हो चुके हैं. हालांकि, अभी भी मुल्क में 1.49 फीसदी केस ऐक्टिव हैं. साथ ही मुल्क में रिकवरी रेट बढ़कर 97.19% हो गया है. पॉजिटिविटी रेट 2.36 फीसदी दर्ज मरकज़ी वज़ारते सेहत के मुताबिक, मुल्क फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 2.36 फीसदी दर्ज की गई है. लगातार 18वें दिन तक रोज़ाना का पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 2.42 फीसदी दर्ज किया गया है.More Related News
