
Coronavirus: पिछले 24 घंटों में सामने आए 33,376 नए मामले, 308 लोगों की हुई मौत
Zee News
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 870 और मरीज शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उपचाराधीन मामले 3,90,646 थे.
नई दिल्ली: देश में एक दिन में 33,376 नए मामले सामने आने के बाद के कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,32,08,330 हो गई है. वहीं 308 मरीजों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद भी बढ़कर 4,42,317 हुई. वहीं अगर एक्टिव मरीजों की बात करें तो अभी देशभर में 3,91,516 लोगों का इलाज चल रहा है. जो कुल मामलों का 1.18 फीसद है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 फीसद है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 870 और मरीज शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उपचाराधीन मामले 3,90,646 थे. इसके अलावा, शुक्रवार को कुल 15,92,135 सैंपलों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. जिसके बाद देश में अब तक जांचे गए सैंपलों की कुल तादाद 54,01,96,989 हो गई है.More Related News
