
Coronavirus: पिछले 24 घंटों में आए 50 हजार नए मामला, डेल्टा प्लस ने बढ़ाई लोगों की चिंता
Zee News
इसके अलावा हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 68,817 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस को हराया.
नई दिल्ली: भारत ने कोरोना की दूसरी लहर पर लगभग काबू पा लिया है. आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों में 50 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 1300 लोगों की मौत हुई है. हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में 50,848 नए मरीज सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीजों की तादाद 3,00,28,709 पहुंच गई है. इसके अलावा पिछले एक दिन में 1,358 लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद 3,90,660 पहुंच गई है. इसके अलावा हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 68,817 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस को हराया. इन मरीजों के बाद कुल ठीक होने वालों की तादाद 2,89,94,855 पहुंच गई है. एक्टिव केस की बात करें तो अभी भी देशभर में 6,43,194मरीजों का इलाज चल रहा है.More Related News
