
Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26,727 नए मरीज, 277 लोगों की हुई मौत
Zee News
शुक्रवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 28,246 मरीजों ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है.
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 26,727 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की तादाद 3,37,66,707 हो गई है. वहीं 277 और मरीजों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,48,339 पहुंच गई है. इसके अलावा अगर एक्टिव मामलों की बात करें तो फिलहाल देशभर में एक्टिव मामले घटकर 2.75 लाख हो गए हैं. India reports 26,727 new cases, 28,246 recoveries & 277 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
शुक्रवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 28,246 मरीजों ने कोरोना वायरस को शिकस्त दी है. जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की तादाद बढ़कर 3,30,43,144 पहुंच गई है. इसके अलावा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 15,20,899 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 57,04,77,338 हो गया है. Active cases: 2,75,224 Total cases: 3,37,66,707 Total recoveries: 3,30,43,144 Death toll: 4,48,339
