
Coronavirus पर काबू के लिए कहीं लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू, जानें किस राज्य में क्या पाबंदी
Zee News
कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा रहा है तो कई राज्य वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू कर रहे हैं.
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले एक सप्ताह से रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा रहा है तो कई राज्य वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू कर रहे हैं. गोवा में 3 मई तक 4 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown in Goa) लागू किया गया है. हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट रहेगी, लेकिन बेवजह घूमने पर भारी ज़ुर्माना लगेगा. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घबराहट में खरीदारी नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि लॉकडाउन गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा.More Related News
