
Coronavirus: नहीं कम हो रहे कोरोना के मामले, 24 घंटों में सामने आए 42 हजार नए मरीज
Zee News
उपचाराधीन मरीजों की कुल तादाद वायरस के कुल मामलों का 1.23 फीसद है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.43 प्रतिशत है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना के 42,618 नए मामले सामने आने से वायरस के कुल मामलों की तादाद 3,29,45,907 हो गई जबकि एक्टिव मरीजों की तादाद 4,05,681 पर पहुंच गई. मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,903 का इज़ाफा हुआ. उपचाराधीन मामलों में लगातार चौथे दिन इजाफा दर्ज किया गया है. India reports 42,618 new cases, 36,385 recoveries and 330 deaths in last 24 hours, as per Health Ministry उपचाराधीन मरीजों की कुल तादाद वायरस के कुल मामलों का 1.23 फीसद है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.43 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 330 और मरीजों के जान गंवाने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की तादाद 4,40,225 पर पहुंच गई.More Related News
