
Coronavirus: दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, सीएम Arvind Kejriwal ने कही ये बात
Zee News
सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा. अब तीसरी लहर का डर है.'
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर (Corona second wave Delhi) बहुत खतरनाक थी. इस बार ज्यादा लोग बीमार पड़े. लेकिन हम सब लोगों ने मिलकर मुकाबला किया. अब देशभर में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा है. इसलिए तीसरी लहर (Corona third wave) से निपटने को लेकर विशेष तैयारी करनी होगी. सीएम केजरीवाल ने कहा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा. अब तीसरी लहर का डर है. ब्रिटेन (UK) में कोरोना मामले तेजी से बढ़े हैं जबकि वहां 45% आबादी वैक्सीनेटेड हो चुकी है. इसलिए हमें हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना है. हम तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रहे हैं. दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बड़े पैमाने पर कमी (Oxygen Crisis Delhi) महसूस हुई थी.'More Related News
