
Coronavirus: दवाइयों समेत इन जरूरी चीजों से GST हटाने की मांग, SC में याचिका पर सुनवाई आज
Zee News
GST Exemption On Covid-19 Related Drugs: याचिका में कहा गया है कि इस वक्त पूरा देश कोरोना की सेंकेड वेव से बेहाल है. इस दौरान कोरोना से जुड़ी दवाइयों और मेडिकल इक्विमेंट्स की डिमांड अचानक से कई गुना बढ़ गई है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच आज (शुक्रवार को) सुप्रीम कोर्ट में कोविड की दवाइयों जैसे- रेमिडेसिवर, टोसिलिजुमैब, फाविपिराविर और अन्य से GST हटाने की मांग पर सुनवाई हो सकती है. बता दें कि दायर की गई याचिका में वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सीजन की कीमतों से भी GST हटाने की मांग की गई है. जान लें कि सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका एक एनजीओ पब्लिक पॉलिसी एडवोकेट्स (Public Policy Advocates) ने दाखिल की है. याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि कोरोना से जुड़ी दवाइयों और मेडिकल इक्विपमेंट्स से जीएसटी हटाई जाए. जिससे मरीजों को इलाज में आसानी हो.More Related News
